CG CM Sai : CM विष्णुदेव का देश के प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में नाम दर्ज

रायपुर/नवप्रदेश। CG CM Sai Achievement : छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री साय बतौर सीएम बहुत कम समय में ही लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने लगे हैं। CM विष्णुदेव का देश के प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में नाम दर्ज है। विष्णुदेव साय दिसंबर 2023 में ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। महज दो महीने के कार्यकाल में ही वे लोकप्रिय होने लगे हैं। सौ प्रभावशाली लोगों में उनका नंबर 77 वां है।

CG CM Sai Achievement :

मीडिया समूह ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 77वें नंबर पर काबिज हैं। माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री ने अपने दो महीने के कार्यकाल में ही ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने सहित कई उपलब्धियों से जनता के दिल में जगह बना ली है।

CG CM Sai Achievement :

मुख्यमंत्री साय अपने इस छोटे से कार्यकाल में न केवल आदिवासियों का, बल्कि आम जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि उन्हें देश के प्रभावशाली लोगों की सूची में काफी ऊपर जगह मिली है।

Exit mobile version