CG Chief Minister Vishnudev Say : साय और साव ने 25000 कार्यकर्ताओं को बधाई दी, शपथ ग्रहण में किया आमंत्रित

रायपुर/ नवप्रदेश। CG Chief Minister Vishnudev Say : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने आडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा के बूथ स्तर के 25000 से अधिक कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम से हुई जीत के लिए बधाई दी 13 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह में साइंस कॉलेज पहुंचने का आमंत्रण दिया।

पहुना विश्राम गृह के अलावा बीजेपी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत और पार्टी के सबसे अहम पदाधिकारी बताया है। प्रदेश संगठन अध्यक्ष अरुण साव और CM विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं से कहा प्रदेश में पार्टी की यह जीत्त का श्रेय कार्यकर्ता ही हैं जिन्होंने बीजेपी को यह सफलता दिलाई है। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह में सभी की उपस्थिति नितांत आवश्यक है।

शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर विधायक ,भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, विधायक सुशांत शुक्ला ,भूपेंद्र सवन्नी, साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे।

Exit mobile version