CG Budget Session OPS NPS : OPS-NPS पर सदन में बड़ा खुलासा, 2.91 लाख कर्मचारियों ने चुनी पुरानी पेंशन, मंत्री ओपी चौधरी ने दिया पूरा ब्योरा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) और न्यू पेंशन स्कीम (NPS) को लेकर (CG Budget Session OPS NPS) अहम चर्चा हुई। विधायक पून्नूलाल मोहले के सवालों के जवाब में वित्त मंत्री OP Choudhary ने सदन में विस्तृत जानकारी दी।

कितने कर्मचारियों ने चुना OPS (CG Budget Session OPS NPS)

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2,91,797 अधिकारी-कर्मचारियों ने NPS से OPS में वापस आने का विकल्प चुना है। साथ ही वर्ष 2004 के पहले और बाद में नियुक्त OPS विकल्प वाले कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था छत्तीसगढ़ सिविल सेवा पेंशन नियम, 1976 के तहत संचालित की जा रही है।

OPS और NPS में क्या अंतर

मंत्री ने स्पष्ट किया कि

OPS (Old Pension Scheme): रिटायरमेंट के बाद निश्चित पेंशन

NPS (New Pension Scheme): कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का अंशदान आधारित सिस्टम

2004 में राज्य में OPS की जगह NPS लागू किया गया था, जबकि 2022 में फिर से OPS का विकल्प दिया गया।

NPS में कितनी कटौती होती है

मंत्री के अनुसार

कर्मचारी का 10% अंशदान

नियोक्ता का 14% योगदान

यह राशि रेगुलेटरी सिस्टम में जमा होती है और रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को मिलती है।

OPS में ब्याज और लाभ

OPS चुनने वाले कर्मचारियों के लिए जीपीएफ (General Provident Fund) लागू होता है, जिसमें

करीब 7.1% वार्षिक ब्याज मिलता है

रिटायरमेंट के समय पूरी राशि उपलब्ध होती है

कितनी राशि जमा है

मंत्री ने बताया कि NPS के तहत कर्मचारी और नियोक्ता की हिस्सेदारी मिलाकर (CG Budget Session OPS NPS) करीब 22 हजार करोड़ रुपये जमा हैं।

कर्मचारियों को कैसे मिलेगा लाभ

जिन कर्मचारियों ने OPS का विकल्प चुना है, उन्हें नियमों के अनुसार पेंशन और लाभांश मिलेगा। वहीं जो कर्मचारी NPS में बने हुए हैं, उन्हें रिटायरमेंट के समय जमा राशि दी जाएगी।

विधायक ने क्या पूछा था

विधायक पून्नूलाल मोहले ने यह सवाल उठाया (CG Budget Session OPS NPS) था कि

कितने कर्मचारियों ने OPS चुना

दोनों योजनाओं का संचालन कैसे हो रहा है

भविष्य निधि और ब्याज की स्थिति क्या है

जिस पर मंत्री ने सदन में पूरी स्थिति स्पष्ट की।

Exit mobile version