Site icon Navpradesh

CG BJP Candidate List : लोकसभा चुनाव 2024, 5 सीट पर पैनल, 6 सीटों पर सिंगल नाम लेकर सीएम दिल्ली उड़े

CG BJP Candidate List :

CG BJP Candidate List :

रायपुर/नवप्रदेश। CG BJP Candidate List : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ से बीजेपी प्रत्याशियों के नामों का पैनल बन गया है। बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 5 सीट पर पैनल, 6 सीटों पर सिंगल नाम लेकर सीएम VISHNU DEV SAI दिल्ली रवानगी दाल चुके हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कांग्रेस की तुलना में कई कदम आगे की तैयारी में है।

चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नाम तय करने पांच सीटों पर पैनल बनाया गया है। CG BJP Candidate List for Lok Sabha Election 2024 मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आज की बैठक में कोरबा, बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करेगी, जिसके बाद पैनल में दिए गए नाम पर मुहर लग सकती है।

बताया जा रहा है कि इन सीटों में जीत के लिए भाजपा को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिसके चलते उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ​ही किया जा रहा है ताकि प्रचार के लिए भरपूर समय मिल सके।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नाम तय करने पांच सीटों पर पैनल बनाया गया है। छह सीटों पर एक नाम पर सहमति बनी है, हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने तीन-तीन नाम का पैनल लाने का निर्देश दिया था।

छत्तीसगढ़ लोकसभा के 5 से 6 लोकसभा क्षेत्र के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्याशी के नाम की अंतिम घोषणा केंद्रीय संगठन पर छोड़ दिया जाए । केंद्रीय संगठन जो निर्णय लेगा, वह प्रदेश नेतृत्व को मान्य होगा। सभी ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।

Exit mobile version