Site icon Navpradesh

CG Assembly 2024 : बस्तर में नक्सल घटनाओं को लेकर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, नामंजूर

CG Assembly 2024 :

CG Assembly 2024 :

रायपुर/नवप्रदेश। CG Assembly 2024 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन भी सत्तापक्ष पर विपक्षी दल की अपेक्षा बीजेपी विधायक ज्यादा आक्रामक तेवर लिए दिखे। प्रश्नकाल समाप्त होने से पूर्व साय केबिनेट के मंत्री को बीजेपी विधायक घेरते रहे। इसके बाद विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया। विपक्ष ने बस्तर में नक्सल घटनाओं को लेकर स्थगन प्रस्ताव सदन में लाया था।

विपक्ष के सदस्यों ने कहा नक्सली क्रॉस फायरिंग में 6 माह की बच्ची की हत्या बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस की सरकार में सुरक्षा केंद्रों पर भी हमला नहीं हुआ था अब कैंपो पर भी हमला हो रहा है। भाजपा सरकार आने के बाद नक्सली घटनाएं बढ़ी है।

फर्जी मुठभेड़ से आदिवासियों का क्या होगा। बस्तर में नक्सली घटाओं से अधिकारी कर्मचारी भी पलायन कर रहे है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि मैंने सभी की बात सुनी है। इसी विषय पर ध्यानाकर्षण की सूचना सम्मिलित है उस पर चर्चा होगी। उन्होंने इस स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया।

Exit mobile version