रायपुर संभाग में एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद अब राज्य सरकार ने बाकी बचे तीन संभागों में भी नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी (CG Alderman Appointment) कर ली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी करते हुए दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के लिए एल्डरमैन के नामों की घोषणा की है।
तीन संभागों के लिए जारी हुआ आदेश CG Alderman Appointment
विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले रायपुर संभाग के लिए भी नियुक्तियां की जा चुकी थीं।
विभिन्न नगरीय निकायों में मिली जिम्मेदारी
जारी सूची में अलग अलग नगर निगम और नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन के नाम शामिल (CG Alderman Appointment) किए गए हैं। नियुक्त सदस्यों को नियमानुसार संबंधित निकायों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
यहां देखें पूरी सूची
दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में नियुक्त किए गए एल्डरमैन के नाम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूची में देखे जा सकते हैं।
