Site icon Navpradesh

Central govt job: केंद्र की बीई, एमए, एमकॉम वालों के लिए बंपर भर्ती, छग में भी …

central govt job, sebi job 2020, navpradesh,

central govt job, sebi job 2020

नई दिल्ली/ नवप्रदेश। केंद्र सरकार (central govt job) की ओर से भारती प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (sebi job 2020) में इंजीनियरों तथा विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर युवाओ के लिए बंपर भर्ती निकाली है। केंद्र सरकार (central govt job) की इस भर्ती के तहत ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर नौकरियां दी जा रही है। जनरल, लीगल, इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, रिसर्च तथा ऑफिसियल लैंग्वेज स्ट्रीम में ये नियुक्तियां की जा रही है। यानी एमए, एमकॉम, बीई, एलएलबी, सीए, सीएस उत्तीर्ण अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।  

सेबी (sebi job 2020) में ये नौकरियां करीब 140 से ज्यादा रिक्त पदों पर दी जा रही है।  जनरल स्ट्रीम के पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातकोत्तर अभ्यर्थी अप्लाई कर सकता है। जबकि ऑफिसियल लैंग्वेज स्ट्रीम अंतर्गत पद के लिए अंग्रेजी या हिंदी में एमए उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। अंग्रेजी में एमए वालों को बीए में हिंदी सेकंड लेंग्वेज होना जरूरी है जबकि हिंदी में एमए वालों को स्नातक में अंग्रेजी सेकंड लेंग्वेज होना जरूरी है।  

केंद्र सरकार (central govt job) की इन नौकरियों के लिए भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन सेबी की वेबसाइट या नीचे दिए जा रहे लिंक के माध्यम से भी भरा जा सकता है। खास बात यह भी है कि फेज 1 की परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में भी केंद्र दिए गए हैं। इनमें बिलासपुर, रायपुर व भिलाई शामिल हैं। बता दें कि कोरोना संकट के चलते इस भर्ती की तिथि बढ़ाई गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन एप्लिकेशन : 7 मार्च 2020 से 30 अप्रैल 2020

फेज 1 ऑनलाइन एग्जाम: 4 जुलाई 2020

पेज 2 ऑनलाइन एग्जाम : 23 अगस्त, 2020

आयुसीमा : 29 फरवरी 2020 की स्थिति  में अधिकतम 30 वर्ष। शासकीय नियमानुसार एससी, एसटी को पांच वर्ष तथा ओबीसी को तीन वर्ष की छूट, बशर्तें इन इन श्रेणियों के लिए पद रिक्त हो।

चयन : सभी स्ट्रीम के लिए 100 नंबर के दो पेपर यानी पेपर 1 और पेपर 2 होंगे।

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने से पूर्व नीचे दी जा रही लिंक में स्थित संपूर्ण जानकारी का ठीक ढंग से अवलोकन करें। इस अवलोकन पर खदु को पात्र पाने पर ही अप्लाई करें।

भर्ती संबंधी जानकारी का क्लिक करें – Link

ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिए क्लिक करें- Link

Exit mobile version