Site icon Navpradesh

संपादकीय: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर केन्द्र सरकार

Central government on the target of Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: नई दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान एक बार फिर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने फिर मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

नई दिल्ली के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल से जमानत पर छूटने के बाद से अरविंद केजरीवाल केन्द्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्तों के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और अपनी जगह आतिशी को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा है।

इससे वे बुरी तरह खीजे हुए हैं और भाजपा सरकार पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उनके जेल में रहने के कारण नई दिल्ली के बाशिंदों को गर्मी के मौसम में बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा था

और बरसात के मौसम में नई दिल्ली में बाढ़ के हालात निर्मित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। यह नई दिल्ली की केजरीवाल सरकार की अकर्मण्यता का ही नतीजा था।

क्योंकि अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाने की जिद पर अड़े थे और सरकार नहीं चला पा रहे थे। अब उन्होंने अपनी सरकार की इन सारी विफलताओं का ठीकरा केन्द्र सरकार के सिर पर फोड़ दिया है और आरोप लगाया है कि उनके जेल जाने से केन्द्र सरकार ने नई दिल्ली के सारे काम बंद करा दिये थे।

अरविंद केजरीवाल के ये आरोप राजनीति प्रेरित ही लगते है और इस तरह के विधवा प्रलाप से उन्हें कुछ हासिल हो पाएगा इसकी कोई संभावना दूर दूर तक नजऱ नहीं आ रही है।

Exit mobile version