बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर सामने (Career Opportunity) आया है। निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले में शामिल होने जा रही हैं। इस आयोजन के जरिए शिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के बीच इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, जहां योग्य उम्मीदवारों को सीधे चयन का अवसर मिलेगा।
10 जून को लगेगा रोजगार मेला : Career Opportunity
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 10 जून 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज सकरी बलौदाबाजार में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
133 पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां भाग लेंगी। विभिन्न कंपनियों में मैनेजर, इंजीनियर, ऑपरेटर, ड्राइवर, फिटर, वेल्डर, वायरमेन, हेल्पर और अन्य पदों सहित कुल 133 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
कई कंपनियां लेंगी हिस्सा
अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, न्यू विस्टा लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एनआईआईटी लिमिटेड, शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड और ईएलएक्सर कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान रोजगार मेले में शामिल होंगे।
योग्यता के अनुसार मिलेगा अवसर
आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीई और बीटेक सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते (Career Opportunity) हैं। पदों के अनुसार वेतनमान भी निर्धारित किया गया है।
पंजीयन होना जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार एप या संबंधित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ये दस्तावेज साथ लाना होगा
अभ्यर्थियों को अपनी अंकसूची, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन दस्तावेज, आवेदन की प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित (Career Opportunity) होना होगा।
