Cannes Queen : कान्स में ऐश्वर्या का जलवा, लेकिन बेटी आराध्या ने भी लूट ली महफिल

फ्रांस के कान फिल्म समारोह में इस बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन की एंट्री ने लोगों का ध्यान (Cannes Queen) खींच लिया, लेकिन उनके साथ मौजूद आराध्या बच्चन भी अचानक चर्चा का बड़ा हिस्सा बन गईं। रेड कार्पेट के आसपास मौजूद लोगों की नजरें जहां ऐश्वर्या के शाही अंदाज पर टिकी थीं, वहीं आराध्या का आत्मविश्वास भी लोगों को हैरान करता दिखा। सोशल मीडिया पर मां बेटी के वीडियो तेजी से फैल रहे हैं और फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
कान के माहौल में इस बार सिर्फ फैशन ही नहीं, बल्कि आराध्या का कॉन्फिडेंस भी चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने कहा कि कैमरे के सामने जिस सहज अंदाज में वह नजर आईं, उससे साफ लगता है कि बच्चन परिवार की अगली पीढ़ी भी ग्लैमर दुनिया में मजबूत पहचान बना सकती है।
आराध्या के लुक ने खींचा ध्यान : Cannes Queen
आराध्या बच्चन इस बार सैटिन रेड गाउन में दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने चमकदार केप कैरी की थी। कैमरों के सामने वह पूरी सहजता के साथ मां ऐश्वर्या के साथ पोज देती नजर आईं। फ्रेंच रिवेरा के बैकग्राउंड में दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा
आराध्या को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने उनके आत्मविश्वास की तारीफ की। कुछ लोगों ने उन्हें भविष्य की स्टार तक बता दिया। वहीं कई लोगों ने कहा कि उनमें ऐश्वर्या की झलक साफ दिखाई देती है।
ऐश्वर्या का दूसरा लुक भी चर्चा में
ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस बार पाउडर पिंक आउटफिट में भी रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी (Cannes Queen) दर्ज कराई। इससे पहले उनका रॉयल ब्लू गाउन वाला लुक काफी वायरल हुआ था। अभिनेत्री ने कैमरों के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ पोज दिए और एक बार फिर अपने फैशन अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया।
खास डिजाइनर आउटफिट में दिखीं अभिनेत्री
ऐश्वर्या का ब्लू गाउन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया था। इस आउटफिट में खास क्रिस्टल वेन एम्ब्रॉयडरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अभिनेत्री का लुक देखकर फैंस लगातार तारीफ करते नजर आए।
नए प्रोजेक्ट का इंतजार
काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेल्वन पार्ट टू में दिखाई () दी थीं। इसके बाद अभी तक उन्होंने किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है। उनके प्रशंसक अब उनके अगले प्रोजेक्ट काCannes Queen इंतजार कर रहे हैं।



