Campus Placement : अंबिकापुर और कोंडागांव में रोजगार की पहल, प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

अंबिकापुर में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था परिसर में 22 जनवरी 2026 को एक विशेष कैम्पस प्लेसमेंट (Campus Placement) आयोजित किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा विभिन्न तकनीकी ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे संस्थान परिसर में उपस्थित होना होगा।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

इसी कड़ी में कोंडागांव जिले में 23 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कलेक्टर परिसर के समीप आशा सिलाई सेंटर के पास पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। इस कैम्प के माध्यम से विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 71 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

भर्ती में फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, मैनेजर, ऑपरेटर और सेल्स एग्जीक्यूटिव जैसे (Campus Placement) पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित की गई है। कुछ पदों पर फ्रेशर्स को मौका दिया जाएगा, वहीं कुछ के लिए अनुभव जरूरी होगा।

चयनित अभ्यर्थियों को 6,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। कुछ पदों के लिए दोपहिया वाहन (Campus Placement) अनिवार्य रखा गया है, जबकि कार्यस्थल कोंडागांव, रायपुर, आरंग, कुरूद और गरियाबंद जैसे क्षेत्रों में निर्धारित किए गए हैं।

https://youtu.be/lNCcMI5v0qw

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

Exit mobile version