Burning Soles: तलवों मे जलन: मौजूद है आपके घर में ये सभी चीज, ऐसे करें घरेलू उपाय

Burning Soles : पैरों के तलवों में जलन अनेक कारणों से हो सकती है। इसे अनेक उपायों से दूर किया जा सकता है।  तलवों में जलन का उपचार- हमारे देश में पैरों में मेंहदी लगाने की प्रथा आम है।

यदि पैरों में जलन रहती है तो रात के समय अथवा छुट्टी के दिन किसी भी समय में मेंहदी का घोल बनाकर पैरों पर लगाने से लाभ होता है।  (Burning Soles)

– घिया का टुकड़ा काटकर तलवों मलने से लाभ होता है। मिट्टी का लेप करने और पानी की पट्टी से तलवे सहलाने में जलन मिटती है। 

– पानी से भी जलन (Burning Soles) दूर होती है। हल्के गर्म जल में एक चम्मच सरसों का तेल डालकर पांव उसमें डुबोकर रखें। इसके बाद ठण्डे पानी में एक कपड़ा भिगोकर निचोड़ दें । उससे पांव पौछे, जलन दूर हो जाएगी।

यह उपचार इंटरनेट के माध्यम से संकलित हैं कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपाय करें ।

Exit mobile version