Site icon Navpradesh

Bungalow Allotted To Cabinet Ministers : ओल्ड CM हॉउस स्पीकर डॉ रमन, तो डिप्टी CM साय सिंहदेव और विजय शर्मा को अकबर का बंगला अलॉट

Bungalow Allotted To Cabinet Ministers :

Bungalow Allotted To Cabinet Ministers :

रायपुर/नवप्रदेश। Bungalow Allotted To Cabinet Ministers : CM विष्णुदेव साय कैबिनेट के मंत्रियों को निवास अलॉट कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को आवास अलॉट किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग के संयुक्त सचिव ने आदेश जारी करते हुए बंगले का आवंटन कर दिया है। CM हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह रहेंगे तो अकबर के बंगले में डिप्टी CM विजय शर्मा बसेरा करेंगे। इसी तरह पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का बंगला डिप्टी CM अरुण साव को अलॉट किया गया है।

संयुक्त सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहेंगे। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा को पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का शासकीय आवास अलॉट किया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का शासकीय आवास अलॉट किया गया है।

मंत्री रामविचार नेताम को पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आवास, मंत्री लखनलाल देवांगन को पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे का अवास अलॉट किया गया है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का आवास अलॉट किया गया है।

मंत्री/विधानसभा अध्यक्ष का नाम आवंटित आवास

रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष) ए-1 सिविल लाइन, शंकर नगर

अरुण साव (डिप्टी सीएम) डी-8, सिविल लाइन

विजय शर्मा (डिप्टी सीएम) सी-3 सिविल लाइन

बृजमोहन अग्रवाल बी-5/1, पुराना कमिश्नर बंगला, शंकर नगर

राम विचार नेताम सी-5, सिविल लाइन

दयालदास बघेल बी-5/5, जेल रोड, पुराना वन संरक्षक बंगला, वन कॉलोनी

केदार कश्यप सी-3 एवं सी-4, फॉरेस्ट कॉलोनी, राजा तालाब

लखनलाल देवांगन सी-4, शंकर नगर

श्याम बिहारी जायसवाल सी-2, शंकर नगर

ओपी चौधरी डी-5/9, शंकर नगर

लक्ष्मी राजवाड़े डी-7 एवं डी-8, शंकर नगर

टंकराम वर्मा बी-5/10, शंकर नगर

डॉ. चरण दास महंत (नेता प्रतिपक्ष) ई-1, गांधी उद्यान के पीछे, सिविल लाईन

भूपेश बघेल (पूर्व सीएम) ई-1 सिविल लाइन

किरण देव (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष) बी-5/12 सिविल लाइन

Exit mobile version