Site icon Navpradesh

BREAKING: बीजापुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में महिला माओवादी समेत 4 नक्सली ढेर…

BREAKING: Security forces got a big success in Bijapur, 4 Naxalites including a female Maoist killed in the encounter...

4 Naxalites including a female Maoist killed

 भारी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद

बीजापुर/ नव प्रदेश। 4 Naxalites including a female Maoist killed: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पिछले 12 दिनों से जारी एक महत्वपूर्ण अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला माओवादी समेत कुल चार नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से 303 रायफल समेत कई हथियार और भारी मात्रा में सामग्री भी बरामद की गई है।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम, जिसमें DRG, STF, CoBRA और CRPF के जवान शामिल थे, को बीजापुर के दक्षिण पश्चिम सीमावर्ती जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 5 मई 2025 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ।

अभियान में अब तक कुल चार नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को तीन नक्सलियों के शव मिले थे। मुठभेड़ स्थल पर मिले निशानों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार्रवाई में कई और माओवादी मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार जारी इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सैकड़ों नक्सली ठिकानों और बंकरों को भी नष्ट किया है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न नक्सली ठिकानों और बंकरों से हजारों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, राशन सामग्री, दवाएं, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, सुरक्षा बल वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस दौरान कुछ आईईडी विस्फोटों में सुरक्षा बलों के कुछ जवान घायल भी हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उनका बेहतर इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस अभियान से प्राप्त जानकारियों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मारे गए या घायल हुए नक्सलियों में कई वरिष्ठ स्तर के माओवादी कैडर भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, दुर्गम क्षेत्र होने के कारण सभी शवों को बरामद करने में कठिनाई आ रही है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में वर्ष 2025 में भी सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी अभियान जारी है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले चार महीनों में कुल 129 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बल बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान में इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Exit mobile version