Site icon Navpradesh

BREAKING: मोदी सरकार ने किसानों के लिए लिया बड़ा फैसला! किसानों को बड़ी राहत…

BREAKING: Modi government took a big decision for farmers! Big relief to farmers…

Modi government big decision for farmers

-प्याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है

नई दिल्ली। Modi government big decision for farmers: केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है, प्याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। इससे महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली मंत्रियों की समिति ने प्याज निर्यात को मंजूरी दे दी है। देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था और 31 मार्च 2024 की समय सीमा तय की थी, लेकिन समय सीमा से पहले ही प्रतिबंध हटा लिया गया।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों की समिति की बैठक में इस फैसले (Modi government big decision for farmers) को मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने यह मंजूरी गुजरात और महाराष्ट्र में प्याज के स्टॉक को देखते हुए दी है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने केंद्रीय गृह मंत्री को प्याज किसानों की स्थिति की जानकारी दी, जिसके बाद प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया।

3 लाख मीट्रिक टन प्याज के निर्यात को मंजूरी

पहले आई कई रिपोट्र्स में कहा गया था कि केंद्र सरकार प्याज (Modi government big decision for farmers) के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि इसका मुख्य कारण प्याज उत्पादक क्षेत्रों में प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतों में गिरावट है। अब केंद्रीय मंत्रियों की समिति ने प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है और 3 लाख मीट्रिक टन प्याज के निर्यात को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बांग्लादेश को 50 हजार टन प्याज के निर्यात को भी मंजूरी दे दी गई है।

प्याज के उत्पादन में गिरावट और आसमान छूती कीमतों के कारण केंद्र सरकार ने 8 दिसंबर को प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। इस संबंध में विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रतिबंध 31 मार्च 2024 तक लागू किया गया है। दिसंबर महीने में प्याज की कीमत में बड़ा इजाफा हुआ और इसकी कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

Exit mobile version