Site icon Navpradesh

Breaking Janjgir-chmpa : वृद्ध महिला की अर्धनग्न हालत में मिली थी लाश, महिला के साथ हुई थी दरिंदगी, गुप्तांग में डाला तवे का हैंडल

Breaking Janjgir-chmpa,

जांजगीर-चांपा, नवप्रदेश। जांजगीर-चांपा जिले में अधेड़ महिला की अर्धनग्न हालत में मिली लाश का खुलासा हुआ है। महिला के साथ बेहद ही दरिंदगी की गई (Breaking Janjgir-chmpa) थी।

55 वर्ष की महिला के साथ दुष्कर्म कर उसके गुप्तांग में तवे का हैंडल डाल दिया। गले और सीने पर चढ़कर उसकी हड्डियां तोड़ दी, जिससे फेफड़े फट गए और उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार (Breaking Janjgir-chmpa)  किया है।

जानकारी के मुताबित, रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और मौत के कारणों का पता (Breaking Janjgir-chmpa) चला।

इस हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई थी। कुछ लोगों ने सूरज भोई नाम के आरोपी को घटना वाले दिन घटना स्थल के पास देखा था। जिसके पास पुलिस ने उसे एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Exit mobile version