Breaking IED Blast : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल

बीजापुर/नवप्रदेश। IED Blast : प्रदेश के धुर नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों ने CRPF के जवानों को अपना निशाना बनाया है। माओवादियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों अपना निशाना बनाने के लिए एक IED लगाया था, जिसके धमाके से चार जवानों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर-भोपालपटनम सड़क पर ये IED ब्लास्ट हुआ है। इस रोड के चिन्नाकोड़ेपाल टी पॉइंट में माओवादियों द्वारा लगाए गई IED की चपेट 4 जवान आए है, जिन्हें इलाज के लिए बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की पुष्टि करते हुए बीजापुर जिले के ASP पंकज शुक्ला ने बताया कि CRPF के 153वीं बटालियन के जवान हर रोज की तरह एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे, तभी ये धमाका (IED Blast) हुआ है। इस धमाके में चार जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिन्हें ईलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है।

Exit mobile version