Breaking Congress Leader Passed Away : महिला कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन…शोक का माहौल

दुर्ग/नवप्रदेश। Breaking Congress Leader Passed Away : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव का निधन हो गया है। एक दिन पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद चन्दूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति को नाजुक बताते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया था।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेत्री शालिनी यादव को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उपचार के दाखिल किया गया था, लेकिन यहां भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जानकारी के मुताबिक बुधवार करीब 11.30 बजे कांग्रेस नेत्री शालिनी यादव ने रामकृष्ण केयर अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है, वहीं दुर्ग कांग्रेस से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं की भीड़ रायपुर में जमा हो गई है।  गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ट्वीट कर लिखा – बेहद दुखद ख़बर…श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत-दुर्ग, हमारे बीच नहीं रही. उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:

Exit mobile version