BREAKING : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी रवि सिन्हा बने रॉ चीफ

नई दिल्ली। Raw Chief Ravi Sinha: भारतीय पुलिस सेवा के छत्तीसगढ कैडर के अधिकारी रवि सिन्हा को खुफिया एजेन्सी अनुसंधान एवं विश्लेषण शाखा (रॉ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और उनका कार्यकाल कार्यभार संभालन के बाद दो वर्ष तक या अगले आदेश तक रहेगा।

आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा 30 जून को कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में अभी सामंत गोयल रॉ प्रमुख है। मंत्रालय से जारी आदेश में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के लिए रवि सिन्हा को रॉ प्रमुख नियुक्त किया है।

Exit mobile version