BREAKING : भाजपा ने जारी की बीरगांव नगरीय निकाय प्रत्याशियों की सूची, देखिये लिस्ट

रायपुर/नवप्रदेश। bjp list : नगरी निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रायपुर संभागीय चयन समिति की बैठक के साथ ही अन्य चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को रखी गई थी, जिसमें नगरीय निकाय प्रत्याशियों के नामों की सूची लगभग तय हो गई है। वहीं पहली बैठक में मंगलवार को बीरगांव नगरीय निकाय के 40 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।

वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा कि 40 वार्डों के प्रत्याशी के नामों की सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की जीत को मापदंड माना गया है। जो चुनाव जीतने योग्य हैं उन्हीं को निकाय चुनाव के लिए टिकट दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के समीकरण को ध्यान में रखा गया है, जिसमें जीतने योग्य प्रत्याशियों का चयन किया गया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने नगरी निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की बी टीम करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है और कांग्रेस के प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ही काफी है।

देखिये लिस्ट –

bjp list
bjp list
Exit mobile version