बिहार में सिविल जज बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर (BPSC Civil Judge Recruitment) है। Bihar Public Service Commission (BPSC) ने सिविल जज भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
BPSC सिविल जज भर्ती के चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं:
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट।
मुख्य परीक्षा (Mains) – लिखित परीक्षा, जिसमें विस्तृत उत्तर देने होते हैं।
साक्षात्कार (Interview) – व्यक्तित्व परीक्षण और विधिक ज्ञान (BPSC Civil Judge Recruitment) का आकलन।
अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 22 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) या समकक्ष डिग्री।
विज्ञापन की तिथि तक कम से कम 3 वर्ष का बार में प्रैक्टिस अनुभव अनिवार्य।
अनुभव की गणना राज्य बार काउंसिल में पंजीकरण तिथि से की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
पहले पंजीकरण (Registration) करें।
आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
सिविल जज भर्ती बिहार में न्यायिक सेवा में प्रवेश का सुनहरा (BPSC Civil Judge Recruitment) अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

