Boycott Bollywood : बॉलीवुड के खिलाफ अभियान

Boycott Bollywood : बॉलीवुड के खिलाफ अभियान

Boycott Bollywood,

Boycott Bollywood : बॉलीवुड के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहा बायकॅाट बॉलीवुड अभियान दिन ब दिन जोर पकड़ता जा रहा है। पहले आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा के बहिष्कार के लिए सोशल मीडिया पर जबर्दस्त अभियान चला जिसके चलते उनकी फिल्म फ्लाप हो गई।

अक्षय कुमार की रक्षाबंधन सहित कुछ और फिल्में भी बॉयकाट बॉलीवुड अभियान की वजह से बाक्स आफिस पर बुरी तरह पिट गई और करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म ब्रम्हास्त्र जिसका पहले ड्रैगन नाम था और वह कछुआ साल से पूरे पांच साल में बनी है।

लगभग पांच करोड़ रूपए की लागत से बनी इस फिल्म का भी पहले दिन ही भट्टा बैठ गया। हालांकि करण जौहर ने अपनी इस फिल्म को सुपरहिट कराने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाएं लेकिन कोई काम न आए। सोशल मीडिया पर बॉयकाट बॉलीवुड अभियान की वजह से ब्रम्हास्त्र भी आखिरकार बोथरा ही साबित हुआ।

गौरतलब है कि ये वही करण जौहर है जिन्होने हाल ही में यह बयान दिया था कि उन्हे हिन्दी बोलने वालों से बात करना पसंद नहीं है। राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति जिस फिल्मकार की ऐसी घटिया सोच हो उसका तो बहिष्कार होना ही था। करण जौहर को यदि हिन्दी बोलने वालों से इतनी नफरत है तो उन्हे हिन्दी में फिल्में बनानी ही नहीं चाहिए।

करण जौहर को उनके इसी बड़बोलेपन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ब्रम्हास्त्र के हीरो रणवीर कपूर भी सोशल मीडिया पर और हिन्दु संगठनों के निशाने पर अपने एक बयान के वजह से ही आए। उन्होने एक बार कहा था कि उन्हे गौमांस खाना अच्छा लगता है।

इसके बाद से ही सनातनी हिन्दुओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उनकी इस फिल्म ब्रम्हास्त्र का बायकाट कर दिया। यही नही बल्कि रणवीर कपूर जब अपनी पत्नि आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रम्हास्त्र की कामयाबी की प्रार्थना करने के लिए उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे तो वहां एकत्रित भीड़ ने उनका जमकर विरोध किया।

नतीजनत उन्हे महाकाल का दर्शन किए बगैर उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। ब्रम्हास्त्र की असफलता के अब बालीवुड के फिल्मकारों को सबक लेने की जरूरत है। हिन्दु धर्म और संस्कृति का मजाक उड़ाना उन्हे भारी पडऩे वाला है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम  पर उन्होने सारी मर्यादाएं लांघ दी थी।

अब इसी का दुष्परिणाम उन्हे बायकाट बालीवुड अभियान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। इससे सबक लेकर वे अपनी चाल, चरित्र और चेहरे में सुधार लाएं वरना बॉलीवुड का पुलंदा बंधते देर नहीं लगेगी। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्रÓ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

बीते 8 सितंबर को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग दर्शकों के लिए रखी गई थी। स्क्रीनिंग में फिल्म देखने के बाद बहुत से फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे थे, तो वहीं कई लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई है। वहीं शुक्रवार को ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब ला दिया है। कई यूजर्स इस फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *