Site icon Navpradesh

Boy Was Making Secret Video : लड़का बना रहा था छिपकर वीडियो, लड़की ने पकड़कर धुना

Boy Was Making Secret Video,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। एक लड़के को बाथरूम गई लड़की का वीडियो बनाना भारी पड़ गया। लड़की ने पहले तो उसे दौड़ाकर पकड़ा और फिर उसकी जमकर धुनाई कर (Boy Was Making Secret Video) दी। वह ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट थी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला थाईलैंड का है।

चाचोएंगसाओ प्रांत में एक थाई युवक रविवार को महिलाओं के सार्वजनिक बाथरूम में घुस गया और चोरी-छिपे एक लड़की का वीडियो बनाने लगा। तभी लड़की ने शख्स के पैर के जूते देख लिए। उसे शक हो गया। वो चिल्लाते हुए बाहर (Boy Was Making Secret Video) निकली। 

ये देखकर युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। लेकिन लड़की ने उसका पीछा किया। युवक बाइक पर सवार होकर भागने ही वाला था, तभी ऐन मौके पर लड़की ने उसे धर दबोचा। पकड़ने के बाद लड़की ने उसकी जमकर कुटाई की। युवक ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन लड़की ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट (Boy Was Making Secret Video) थी। ऐसे में उसके आगे युवक की एक ना चली।

जिस वक्त महिला शख्स की पिटाई कर रही थी, आसपास कुछ लोग मौजूद थे। लेकिन महिला, सबक सिखाकर ही मानी। ये पूरा वाकया पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। लड़का हाथ जोड़कर उससे माफी मांग रहा था।  

बाद में लड़की ने बताया कि वह उस शख्स के व्यवहार से बहुत नाराज थी। वो नशे में था और महिलाओं के वीडियो बना रहा था। इसलिए उसे सबक सिखाना जरूरी था। लड़की ने मीडिया को बताया कि उसके पास ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट है। उसने मार्शल आर्ट में कई अवॉर्ड जीते हुए हैं।

वहीं, आरोपी युवक ने बताया कि वह बीयर पी रहा था। नशे में उसने वीडियो बनाया था। उसने सार्वजनिक रूप से अपने किए के लिए माफी मांगी है। पिटाई के चलते उसकी शर्ट फट गई थी। वो टोपी से अपना चेहरा छिपा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

Exit mobile version