नई दिल्ली, 7 जुलाई| Bloating Remedies : कभी-कभी पेट फूले होने का मतलब सिर्फ गैस नहीं, बल्कि आपकी डेली डाइट की गड़बड़ी भी हो सकती है। अगर हर खाने के बाद पेट भारी लगता है, बैठने या लेटने में परेशानी होती है, तो आपको अपनी थाली की जांच करनी होगी। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ कहते हैं – “पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी सिर्फ एक शारीरिक परेशानी नहीं, यह आपकी डाइट और आंतों के स्वास्थ्य का आईना है।”
पहले समझिए – पेट फूलने के पीछे क्या है कारण?
कम फाइबर का सेवन
तनाव, नींद की कमी
फूड इनटॉलरेंस (जैसे दूध या गेहूं से एलर्जी)
खराब आंत बैक्टीरिया बैलेंस
प्रोसेस्ड, तली-भुनी चीजों की अधिकता
डॉक्टर जोसेफ का पेट-फ्रेंडली डाइट फॉर्मूला:
प्रोबायोटिक्स फूड लें:
ग्रीक योगर्ट
केफिर ड्रिंक्स
केफिर स्प्रेडेबल (Bloating Remedies)चीज
प्रीबायोटिक्स लें (गुड बैक्टीरिया के लिए खाना):
केला, लहसुन, प्याज, ओट्स
फाइबर रिच फूड अपनाएं:
हरी सब्ज़ियां, फल, साबुत अनाज
भोजन के साथ सलाद जरूर खाएं
सिरके और अचार से दूरी:
बहुत अधिक सिरका या अचार “गुड बैक्टीरिया” को नष्ट कर सकता है
नमक कम करें, एवोकाडो बढ़ाएं:
हेल्दी फैट्स जैसे एवोकाडो से आंतों को ताकत मिलती (Bloating Remedies)है
बेचैनी कम करने के आसान टिप्स:
खाना चबाकर धीरे-धीरे खाएं
खाने के बाद 10-15 मिनट टहलें
स्ट्रेस मैनेजमेंट पर फोकस करें – ध्यान, प्राणायाम करें
सोने से पहले बहुत भारी खाना न (Bloating Remedies)खाएं
डॉक्टर की सलाह:
“आपको इस तरह से जीने की ज़रूरत नहीं है, जहां हर भोजन के बाद बेचैनी हो। आप खाना बदलें, पेट खुद बदल जाएगा।”