BLO Misbehaviour Case : रायपुर में महिला ने बीएलओ से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

राजधानी रायपुर में एसआइआर अभियान के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ शक्ति नगर उपरपारा की बीएलओ वंदना सोनी के साथ एक महिला ने मारपीट (BLO Misbehaviour Case) की। वंदना सोनी ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपित सविता भटवाल ने न केवल शासकीय कार्य में बाधा डाली, बल्कि गाली-गलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई भी की। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

https://youtu.be/T-2O9_FqjTs

वंदना सोनी विधानसभा क्षेत्र 50/84 में (BLO Misbehaviour Case) बीएलओ का कार्य कर रही थीं। शनिवार को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच वे अपनी साथी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ईश्वरी तिवारी, रामेश्वरी देवांगन और बेटे के साथ एसआइआर का काम कर रही थीं। इसी दौरान सविता भटवाल उनके पास आई और अचानक गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

वंदना ने बताया कि आरोपित महिला ने मोहल्ले में पड़ी रेत उठाकर उन पर फेंक दी और उनके बेटे को भी मारने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ने पर मोहल्ले वालों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। मारपीट में वंदना सोनी के बाएं हाथ में चोट आई है, जिसके चलते उन्हें लगातार दर्द बना हुआ है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।

https://youtu.be/Ggzw0uMgOGs

इससे पहले भी रायपुर में बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आ चुके हैं। महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड में भाजपा पार्षद द्वारा बीएलओ को धमकी देने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि यह नया प्रकरण फिर से चुनावी व्यवस्था में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Exit mobile version