Site icon Navpradesh

Black Coffee For Diabetes : डायबिटीज में ब्लैक कॉफी बनी सहारा, रोज पीने से जोखिम कम होने के संकेत, ये उपाय भी कारगर

Black Coffee For Diabetes

Black Coffee For Diabetes

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने (Black Coffee For Diabetes) आई है। बिना दूध और बिना शक्कर वाली ब्लैक कॉफी को लेकर किए गए कई अध्ययनों में यह संकेत मिले हैं कि इसका नियमित और सीमित सेवन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्लैक कॉफी शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती है, जिससे ग्लूकोज का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से हो पाता है।

ब्लैक कॉफी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर और पैंक्रियाज के कार्य को सपोर्ट करते हैं। यही कारण है कि इसे केवल एनर्जी ड्रिंक नहीं, बल्कि एक हेल्थ सपोर्ट ड्रिंक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

रोज 3 – 4 कप तक सीमित सेवन

रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार, दिन में 3 से 4 कप ब्लैक कॉफी पीने से टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी साफ करते हैं कि इसका फायदा (Black Coffee For Diabetes) तभी मिलेगा, जब कॉफी पूरी तरह बिना शक्कर और बिना दूध की हो। अधिक मात्रा में सेवन करने से नींद और ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है।

एक्सरसाइज का विकल्प नहीं, लेकिन मददगार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ब्लैक कॉफी एक्सरसाइज का विकल्प नहीं है, लेकिन यह शुगर कंट्रोल की प्रक्रिया में सहायक भूमिका निभा सकती है। नियमित व्यायाम से जहां इंसुलिन एब्जॉर्प्शन बेहतर होता है, वहीं ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में मदद करती है।

योग और आयुर्वेदिक उपाय भी उपयोगी

डायबिटीज को संतुलित रखने के लिए योग और आयुर्वेदिक उपायों पर भी जोर (Black Coffee For Diabetes) दिया जाता है। योग गुरु स्वामी रामदेव के अनुसार, सही दिनचर्या, योग और संतुलित आहार से शुगर को लंबे समय तक नियंत्रित रखा जा सकता है।

डायबिटीज के सामान्य लक्षण

अधिक प्यास लगना

बार-बार पेशाब आना

अत्यधिक भूख लगना

वजन का तेजी से घटना

थकान और कमजोरी

धुंधला दिखना

शुगर कंट्रोल में सहायक खानपान

रोज 1 चम्मच मेथी पाउडर

सुबह खाली पेट लहसुन की 1–2 कलियां

करेला, लौकी, गोभी जैसी सब्जियां

खीरा–करेला–टमाटर का जूस

गिलोय का काढ़ा (डॉक्टर की सलाह से)

योगासन जो मदद कर सकते हैं

कपालभाति (10–15 मिनट)

मंडूकासन

योगमुद्रासन

सावधानी जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है, खासकर तब जब मरीज पहले से दवाइयां ले रहा हो। ब्लैक कॉफी, योग और सही डाइट – तीनों का संतुलित संयोजन ही बेहतर परिणाम दे सकता है।

Exit mobile version