Site icon Navpradesh

BJP Workshop : रायपुर में भाजपा की मैराथन कार्यशाला…सीनियर नेताओं ने नए पदाधिकारियों को दिया संगठन-सत्ता तालमेल का मंत्र…

BJP Workshop

BJP Workshop

BJP Workshop : छत्तीसगढ़ भाजपा ने रविवार को राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक दिवसीय मैराथन कार्यशाला (BJP Workshop) आयोजित की। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन और सरकार के बीच तालमेल (BJP Organizational Training) बनाकर जनता से जुड़ने का मंत्र दिया।

संगठन और सत्ता का सेतु बने पदाधिकारी

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने के लिए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी और अनुभव का संतुलन बनाना होगा। उन्होंने सलाह दी कि पदाधिकारी जनता की समस्याओं को सुनें, समाधान करें और सीनियर नेताओं से सीख लेकर संगठन को मजबूत बनाएं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल(BJP Workshop) और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नेताओं के मुख्य संदेश

शिव प्रकाश : भाजपा कार्यकर्ता हमेशा एक्टिव और इफेक्टिव रहते हैं, विषम परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूती देते हैं। आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना बनानी होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पार्टी ने हजार दिन की कार्ययोजना और विजन डॉक्यूमेंट के जरिए विकास का रोडमैप तय किया है।

अरुण सिंह : भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। छत्तीसगढ़ संगठनात्मक लक्ष्यों की पूर्ति में अग्रणी है।

नितिन नबीन : विपक्ष अब झूठ फैलाने वाली एजेंसी बन गया है। सोशल मीडिया और आईटी सेल के जरिए सरकार की उपलब्धियों को युवाओं तक पहुँचाना(BJP Workshop) जरूरी है।

चुनावी रणनीति और आगे की राह

कार्यशाला के समापन पर वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। इस प्रशिक्षण ने नए और पुराने पदाधिकारियों के बीच तालमेल, नेतृत्व और जिम्मेदारी की समझ को गहरा किया।

Exit mobile version