BJP State President Took A Press Conference : भाजपाध्यक्ष ने कार्यसमिति की आगामी कार्ययोजना का किया खुलासा

भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पि, 21 से 25 जुलाई तक होंगी विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठकें

रायपुर/नवप्रदेश। BJP State President Took A Press Conference : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यसमिति की आगामी कार्ययोजना और रुपरेखा का खुलासा किया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता लेकर आगामी कार्यसमिति की रुपरेखा भी बताई। लेकर पार्टी की आगामी कार्य योजना मिडिया को सार्वजनिक की। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय ने इस बैठक में पार्टी के अब तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी।

पार्टी के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यसमिति की बैठक में रखी है। श्री देव ने पार्टी की आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 से 20 जुलाई 2024 तक विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठकें रखी जाएंगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।

श्री देव ने कहा कि बैठक में पूरे प्रदेशभर से पार्टी के 1500 से अधिक अपेक्षित पदाधिकारी पहुँचे थे। प्रदेश कार्यसमिति की इस वृहद बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाने का कार्यक्रम पूरे बरसात भर किया जाएगा। हर बूथ में 51 पेड़ लगाए जाएंगे। “मेरा पेड़, मेरा जीवन” के साथ माँ की फोटो सामने लगाकर वृक्षारोपण करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की प्रेस वार्ता के लिए यहां लिंक में क्लिक करें…

https://twitter.com/Navpradesh/status/1811709217134510296

21 से 25 जुलाई तक होंगी विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठकें

Exit mobile version