आज का बेबाक : हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगाकर जलेबी फीका कर दिया

BJP spoils Jalebi: पिछले लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल की तरह ही इस बार हरयिाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणामों के पूर्व विभिन्न खबरिया चैनलों के एग्जिट पोलों की पोल खुल गई।

सभी एग्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने की प्रबल संभावना जता रहे थे। कुछ तो कांग्रेस के तीन चौथाई बहुमत के पार जाने का अनुमान लगा रहे थे।

इनके भरोसे कांग्रेसियों ने परिणाम के दिन मुंह मीठा करने जलेबी का बंफर स्टॉक जमा कर लिया था। किन्तु हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगाकर जलेबी को फीका कर दिया। कांग्रेस को जलेबी का खर्चा एग्जिट पोल वालों से वसूलना चाहिए।

Exit mobile version