Site icon Navpradesh

BIG BREAKING: भाजपा विधायक, पिता व अन्य रिश्तेदारों के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कहा…

bjp mla arrest, bjp mla kirti kumar arrest in rajasthan, navpradesh,

bjp mla arrest

BJP MLA Arrest :पुलिस से मारपीट तथा शांतिभंग करने के आरोप

सीकर। भाजपा (BJP MLA Arrest) विधायक को उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट केे मुताबिक, पुलिस से मारपीट तथा शांतिभंग करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा विधायक, उनके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार भाजपा (BJP MLA Arrest) विधायक का नाम कीर्ति कुमार है वे महाराष्ट्र की चिमुर विधानसभा से भाजपा विधायक है। विधायक अपने परिवार के साथ सालासर हनुमान दर्शन करने के लिए जा रहे थे। न्यूज 18 लोकमत में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सीकर के कल्याण कॉलेज के समय नो एंट्री में बस घुसा देने के कारण उन्हें रोका गया था।

जिसके कारण वहां ट्रैफिक कर्मचारियों ने उनका विरोध कर चालान काटा। बस रोककर कागज पत्र मांगने के कारण बस में सवार विधायक भड़क गए। पुलिस ने आरोप लगाया कि विधायक ने पुलिस कर्मियों से मारपीट व उनका यूनिफॉर्म फाड़ दिया। वहीं विधायक के पिता ने भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। विधायक के पित ने संबंधित रास्ते पर नो एंट्री का बोर्ड नहीं होने की बात भी कही है।

Exit mobile version