Site icon Navpradesh

BJP Meet : कार्यसमिति की बैठक में डी. पुरंदेश्वरी ने दिया जीत का मंत्र

BJP Meet: D. Purandeshwari gave victory mantra in the working committee meeting

BJP Meet

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Meet : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता प्रदेश स्तर के नेताओं की क्लास लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकश, राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन शनिवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद सभी माना स्थित भाजपा (BJP Meet) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। ये तीनों बड़े नेता प्रदेश के हर ईकाई के प्रमुखों से सीधे बात कर रहे हैं। 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से लेकर आगे आने वाले दिनों में किस तरह से सरकार को राजनीतिक मुद्दों पर घेरें इसकी रणनीति भी बन रही है।

तैयार प्रेजेंटेशन के साथ नेताओं से की बात

आला अधिकारियों की इन बैठकों (BJP Meet) में तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना लेखा-जोखा पेश किया। तीनों बड़े नेताओं के आने से पहले सभी अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड बनाने में लगे हुए थे। बैठक में 5 सेट में तैयार प्रेजेंटेशन के साथ नेताओं को बुलवाया गया है। तीन सेट शिवप्रकाश, डी पुरंदेश्वरी और नितिन नबीन को दिए जाएंगे। बाकि के दो सेट प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री के पास रहेगा।

इस सेट में मोर्चा प्रमुखों को बताना होगा कि उन्होंने अब तक कितनी नियुक्तियां की, राजनीतिक तौर पर किस तरह की गतिविधियां रहीं, लोगों के बीच किन मुद्दों को लेकर गए। उनका क्या असर रहा। आने वाले दिनों में किस तरह से काम करेंगे, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ पार्टी किस तरह कदम उठाए, इन सबकी जानकारी प्रमुखों को देना होगा। तीनों बड़े नेताओं के रवैये से ये माना जा रहा है खराब परफॉर्मेंस वाले नेताओं को बदलकर दूसरों को अवसर दिया जाएगा।

पुरंदेश्वरी ने नियुक्तियों पर ली क्लास

भाजपा संगठन (BJP Meet) के कई पद अभी भी खाली है। अब जिनमें हुई है, उसमें भी काफी देर हुई। जिसे लेकर प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को तलब किया और उनसे नियुक्यिों में देरी का कारण भी पूछा। आपको बताते चले कि छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी हमेशा से ही पार्टी को निचले स्तर पर मजबूत करने की बात पर जोर देते रहे हैं। इसलिए वे नियुक्तियों को लेकर खासे नाराज दिखे। जानकार बताते कि भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की आपसी अनबन की वजह से ही ये देरी हुई है। इस खामी को दूर करने पर भी नेताओं ने इस बैठक में जोर दिया।

Exit mobile version