Site icon Navpradesh

BIG BEAKING: बिलासपुर नगर निगम चुनाव में डर के बीच आज कांग्रेस का महापौर…

bilaspur mayor election, congress win, navpradesh,

bilaspur mayor election

बिलासपुर/नवप्रदेश। बिलासपुर (bilaspur mayor election) नगर निगम के आज शनिवार को होने जा रहे मेयर चुनाव में भी कांग्रेस (congress win) का मेयर बनना तय माना जा रहा है। इसके आसार इसलिए भी प्रबल हो गए हैं क्योंकि बिलासपुर (bilaspur mayor election में नगर निगम के चुनाव (election) में कांग्रेस के पास अब पार्षद संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

कांग्रेस से बगावत कर चुनाव जीतने वाली एक पार्षद के कांग्रेस को समर्थन देने के बाद कांग्रेस की ताकत में इजाफा हो गया है। वहीं भाजपा के पास 34 पार्षद हैं। बिलासपुर नगर निगम की कुल पार्षद सदस्य संख्या 70 है।

भाजपा-कांग्रेस दोनों को क्रॉस वोटिंग का डर

इस बीच भाजपा व कांग्रेस दोनों को  क्रॉस  वोटिंग का डर होने की बात सामने आ रही है। ये आलम इसलिए है क्योंकि नतीजों में भाजपा के 34, कांग्रेस के 35 व  पार्षद जीतकर आए हैं।

वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी की भी जीत हुई है। यानी नतीजों में बहुमत किसीको नहीं मिला। इसलिए यहां दोनों दलों को क्रॉस वोटिंग का डर बना हुआ है। बता दें कि शुक्रवार को राजनांदगांव नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में कांग्रसे प्रत्याशी हेमा देशमुख विजयी हुई। इस चुनाव में भाजपा से क्राॅस वोटिंग हुई। भाजपा के एक पार्षद का वोट कांग्रेस की हेमा को मिला। हालांकि अब कांग्रेस को एक निर्दलीय का साथ मिलने से कांग्रेस (congress win) का  मेयर बनना तय माना जा रहा है।

Exit mobile version