Site icon Navpradesh

Bigg Boss Fame : विशाल पांडे का बड़ा हादसा…कटी नस और दो सर्जरी के बाद मिली जिंदगी…सोशल मीडिया पोस्ट में सुनाया दर्द…

Bigg Boss Fame

Bigg Boss Fame

Bigg Boss Fame : मनोरंजन जगत से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 में नजर आ चुके अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर विशाल पांडे हाल ही में एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। शूटिंग के दौरान कांच के टुकड़े से उनकी नस कट गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थिति इतनी नाजुक थी कि डॉक्टरों को लगातार दो ऑपरेशन करने पड़े।

बाल-बाल बचे विशाल पांडे

विशाल ने अस्पताल के बेड से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर उनके चाहने वालों की सांसें अटक गईं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अभिनय करते वक्त कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी और मौत के बीच ऐसी लड़ाई लड़नी (Bigg Boss Fame) पड़ेगी। डॉक्टरों ने बताया कि नस के पास की धमनी कुछ इंच की दूरी से बची, वरना शरीर का आधा हिस्सा पैरालाइज हो सकता था।

पोस्ट में बयां किया दर्द

उन्होंने लिखा कि इस एक्सीडेंट ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। फिलहाल उनका काम पूरी तरह ठप है, लेकिन हिम्मत अभी भी बरकरार है। विशाल ने कहा कि वे जानते हैं यह वक्त कितना मुश्किल है, मगर सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

पॉजिटिव बने रहने की सीख

पोस्ट में विशाल ने यह भी लिखा कि तस्वीरों में भले वे अस्पताल के बेड पर हों, लेकिन मुस्कान उनके चेहरे से गायब नहीं होगी। उनका मानना है कि यह हादसा (Bigg Boss Fame) उनके हौसले को कमजोर नहीं करेगा, बल्कि उन्हें और मजबूत बनाएगा। उनके शब्द थे – “सूरज हर दिन फिर से उगता है, और मैं भी वैसा ही करूंगा।”

फैंस की दुआएं और सपोर्ट

विशाल का यह संघर्ष उनके चाहने वालों के लिए प्रेरणा बन गया है। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं और फैंस जल्द से जल्द उनकी पूरी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

Exit mobile version