बिग बॉस 13 : इस सप्ताह बेघर हो सकती है गोपी बहु, ये है वजह

बिग बॉस 13 (Bigg boss 13) में छोटे पर्दे की चर्चित गोपी बहु यानी की देवोलीना चट्टाचार्जी (Devolina Bhattacharjee) ने बिग बॉस 13 में अपनी पक्की जगह बनाई है। देवोलीना के गेम प्लान (Game plan) इतने अच्छे होते है कि उनके दर्शक (audience) उनकी तारफि करते है। हालांकि बिग बॉस 13 में देवोलीना को लेकर एक बुरी खबर (Bad News) भी आ रही है।

https://www.instagram.com/p/B4sGKOLhVTp/?utm_source=ig_web_copy_link

बिग बॉस (Bigg boss 13) के घर में हमेशा कुछ न कुछ टास्क दिए जाते है जिसमें सभी प्रतिभागियों को हिस्सा लेना पड़ता है और टास्क में अपनी जगह भी बनाना पड़ता है। जिससे वह सेफ जोन में रहे। बात ऐसी है कि एक टास्क के दौरान देवोलीना (Devolina Bhattacharjee) को कमर में चोट आ गई जिसके वजह से वह काफी तकलीफ में है।

https://www.instagram.com/p/B5VH9IVB8fT/?utm_source=ig_web_copy_link

देवोलीना (Devolina Bhattacharjee) की तकलीफ को देखते हुए मुंबई के नानावती अस्पताल से डॉक्टर को भी बुलाया गया। देवोलीना को गंभीर चोट आई जिसके वजह से डॉक्टर ने उन्हें लगभग 15 दिनों तक कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी है।

https://www.instagram.com/p/B5R9jy-pcWd/?utm_source=ig_web_copy_link

इधर इस सप्ताह होने वाले टास्क में देवोलीना हिस्सा नहीं हो पाएगी। जिसकी वजह से उन्हें शो छोड़ कर जाना पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि देवोलीना इस शो में आगे बनी रहेगी या उनको यह शो छोड़कर जाना पड़ेगा।

https://www.instagram.com/p/B5CnTdvBup0/?utm_source=ig_web_copy_link

Exit mobile version