Site icon Navpradesh

बड़ी खबर: 6 कांग्रेस विधायको को स्पीकर ने ठहराया अयोग्य

Second Meeting Of CEC Ends :

Second Meeting Of CEC Ends :

-कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग से अभिषेक मनु सिंघवी हारे

शिमला। Speaker disqualified 6 Congress MLA: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों की भारी क्रॉस वोटिंग के कारण पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी हार गए। साथ ही राज्य में कांग्रेस सरकार भी संकट में थी। इस बीच कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग करने वाले इन सभी छह बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतपाल पठानिया ने इन छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है।

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतपाल पठानिया (Speaker disqualified 6 Congress MLA) ने बताया कि इन विधायकों ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी के व्हिप का पालन नहीं किया, व्हिप का उल्लंघन करते हुए उन्होंने कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। इसके बाद मैंने सभी पक्षों को सुना। अयोग्य ठहराए गए विधायकों में सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो, इंदर दत्त लखनपाल शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस में बड़े पैमाने पर बगावत हुई। साथ ही कांग्रेस के छह और कांग्रेस समर्थक तीन विधायकों सहित नौ विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। इस हिसाब से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन को 34-34 वोट मिले। इसके बाद निकाले गए टिकट में सिंघवी का नाम टाई होने के कारण आया और उन्हें हारा हुआ घोषित कर दिया गया। बीजेपी के हर्ष महाजन ने चुनाव जीता।

Exit mobile version