Big News from Rajnandgaon : 18 लाख रुपये से अधिक का तंबाकू व पान मसाला जब्त…देखें ट्विटर हैंडल में शेयर

राजनांदगांव/नवप्रदेश। Big News from Rajnandgaon : राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 18 लाख 58 हजार का तंबाकू और पान मसाला जब्त किया है।

https://twitter.com/policerjn/status/1586643731498688512

बता दें कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर पुलिस लगातार काले कारोबार करने वालो के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में वाहन आईसर से 1858000/- रुपये का तम्बाकु/पान मसाला जब्त किया है। इस मामले में चालक से पूछताछ जारी है।

दरअसल पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस (Big News from Rajnandgaon) राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

Exit mobile version