बड़ी खबर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली जमानत

-गिरफ्तारी प्रक्रिया के कारण सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था

रांची। Hemant Soren granted bail: झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी है। कथित भूमि घोटाले में हेमंत सोरेन पिछले कई दिनों से जेल में थे। अब हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है तो सोरेन को बड़ी राहत मिली है। झारखंड में भू-माफियाओं पर अवैध तरीके से मालिकाना हक बदलने और जमीन हड़पने का आरोप है।

मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ महीने पहले हेमंत सोरेन (Hemant Soren granted bail) को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के कारण सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा। इससे पहले ईडी ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं।

ईडी ने पिछले साल दावा किया था कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था क्योंकि वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren granted bail) के राजनीतिक प्रतिनिधि थे। साथ ही पंकज मिश्रा कथित तौर पर अवैध खनन में शामिल थे। ईडी के मुताबिक इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 47 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 5.34 करोड़ रुपये की नकदी, 13.32 करोड़ रुपये की बैंक जमा, 30 करोड़ रुपये की एक नाव, पांच स्टोन क्रशर और दो ट्रक जब्त किए गए।

भूमि घोटाला मामले में ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किये जाने के बाद देशभर में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अब जब हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है तो हेमंत सोरेन का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

Exit mobile version