बड़ी खबरः हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 25 महिलाओं समेत 27 की मौत, VIDEO

-उत्तर प्रदेश के हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान बड़ा हादसा

हाथरस। Hathras satsang: उत्तर प्रदेश के हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी में सामने आ रहा है कि सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

https://navpradesh.com/mothers-death-case-reaches-high-court-one-son-in-another-religion-second-child

मिली जानकारी के मुताबिक हथराई के रतिभानपुर में भोले बाबा का सत्संग (Hathras satsang) चल रहा था। यह भगदड़ तब मची जब यह सत्संग ख़त्म हो रहा था। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गये। एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हमें अब तक 27 शव पोस्टमार्टम के लिए मिले हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1808094561975296123

इसमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। साथ ही इस हादसे में घायल हुए कई लोगों का इलाज चल रहा है। इस बारे में अधिक जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। प्रारंभिक जानकारी है कि हादसा एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ के कारण हुआ।

https://navpradesh.com/rahul-gandhi-got-angry-over-the-words-removed-from-his-speech-he-wrote-a-letter-to-lok-sabha-speaker-birla-and-said-i-am-surprised
Exit mobile version