Site icon Navpradesh

BIG BREAKING: चाईबासा में आइईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, तीन घायल

BIG BREAKING, Three soldiers killed, three injured in IED blast in Chaibasa,

IED explosion

जमशेदपुर। IED explosion: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में गुरूवार को तलाशी अभियान के दौरान इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों (IED explosion) ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान के लिए निकले सुरक्षा बल की टीम आइईडी विस्फोट की चपेट में आ गई। विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए हैं तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

इस बीच पुलिस उपाधीक्षक (जिला मुख्यालय) सुधीर कुमार ने बताया कि घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया हैं। घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version