BIG BREAKING : CM विष्णुदेव साय शपथ ग्रहण समारोह: PM मोदी-शाह, केन्द्रीय मंत्रियों सहित इन राज्यों के CM रहेंगे मौजूद

रायपुर/नवप्रदेश। Chhattisgarh CM Oath Ceremony: राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार आज विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साय उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी के सांइस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित किया गया है।

प्रदेश के साथ-साथ देश भर के भाजपा के वरिष्ठ नेता इस शपथ ग्रहण सामारोह में शिरकत कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर तैयारी पुरी हो गई है। शपथ ग्रहण से पहले जगन्नाथ मंदिर पहुंच कर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने वाले दिग्गज भारतीय जनता पार्टी के नेता

Exit mobile version