BIG BREAKING: खार्किव में हुए बम विस्फोट में कर्नाटक के छात्र की मौत…

-खार्किव में घातक बम विस्फोट में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई
-भारतीय विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट की पुष्टि की

कीव/नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन (russia ukraine war) के बीच छह दिनों से चल रहे संघर्ष ने विकराल रूप ले लिया है। खार्किव में रूसी बम धमाकों में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि छात्र की हत्या की गई है।

रूस ने आज सुबह से यूक्रेन (russia ukraine war) के सभी प्रमुख शहरों पर सिलसिलेवार हमले किए हैं। अरिंदम बागची ने कहा, हमें यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि खार्किव में हवाई हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय फिलहाल छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र कर्नाटक का रहने वाला था। पता चला है कि उसका नाम नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर है। अरविंद बागची ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों के संपर्क में हैं। कई भारतीय छात्र अभी भी खार्किव और अन्य शहरों में फंसे हुए हैं।

Exit mobile version