Site icon Navpradesh

BIG BREAKING: पुलिस रेंज में फेरबदल, राजनांदगांव और बिलासपुर IG रेंज दो हिस्सों में बंटा

BIG BREAKING: Police range reshuffled, Rajnandgaon and Bilaspur IG range divided into two parts

police headquarters raipur

रायपुर समेत 4 IG बदले गए, 2 नए रेंज भी स्थापित

रायपुर/नवप्रदेश। police headquarters raipur: पुलिस महकमे में बड़ी तब्दीली की गई है। शासन ने 4 IG बदलने के साथ ही दो IG रेंज को भी अलग कर दिया है। इस फेरबदल में खुफिया विभाग के चीफ अजय यादव को रायपुर IG रेंज के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थ रतन लाल डांगी को रायपुर शहर रेंज IG बनाया है। इसी तरह डॉक्टर आनंद छाबड़ा बिलासपुर और केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर लौटे अंकित गर्ग को सरगुजा IG पदस्थ किया है।

दुर्ग रेंज को तोड़कर राजनांदगांव को नया रेंज बनाया गया है। राजनांदगांव का IG प्रभार राहुल भगत को दिया गया है। रायगढ़ में एक डीआईजी रेंज क्रिएट करते हुए रामगोपाल गर्ग को तैनात किया गया है।

दुर्ग रेंज दो हिस्सों में विभाजित

शासन ने दुर्ग IG रेंज को दो हिस्सों में बांटकर दुर्ग,बालोद, बेमेतरा जिले को एक तरह से नए रेंज मे शामिल किया है। बीएन मीणा इस रेंज के IG बने रहेंगे। भगत नक्सल प्रभावित क्षेत्र राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़, चौकी मोहल मनपुर जिलों को मिलाकर बनाए गए रेंज की कमान सम्हालेंगे। यह अब तक डीआईजी रेंज था।

बिलासपुर रेंज का ऐसे हिस्सा हुआ

बिलासपुर रेंज मे एक नए डीआईजी रेंज को वज़ूद मे लाया गया है। इसमे रायगढ़, सकती, और जशपुर जिले होंगे। इसे डीआईजी रायगढ़ का नाम देते हुए रामगोपाल गर्ग को कमान सौंपी गई है।

रायपुर IG और रेंज यथावत

रायपुर रेंज की व्यवस्था और बस्तर IG की जिम्मेदारी नहीं परिवर्तित की गई है। बता दें बस्तर IG सुंदरराज पी को तीन साल बाद भी बदला नहीं गया है। चुनावी वर्ष मे पुलिस मे इसे बड़ी फेरबदल माना जा रहा है।

Exit mobile version