Site icon Navpradesh

BIG BREAKING: आईईडी के चपेट में आने से एक जवान शहीद, एक घायल

BIG BREAKING, One young martyr, one injured after being hit by IED,

IED explosion

-जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाऐ गये कई आईईडीओ को बरामत कर जवानों ने किया निष्क्रिय

-कुटरू थान क्षेत्र का है मामला, एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने की है पुष्टि

बीजापुर नवप्रदेश। IED explosion: जिले में आईडी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक घायल बताया जा रहा है। कुटरू इलाके के अम्बेलि में नक्सलियों ने आईडी लगाया था जिसके चपेट में आने से प्रधान आरक्षक थलेन्द्र कुमार नायक की मौत हो गई। आरक्षक अमर ठाकुर घायल बताया जा रहा है। पूरा मामला कुटरू थानाक्षेत्र का है।

खबर की पुष्टि कुटरू एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने की है। जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान कुटरू क्षेत्र के अंबेली गांव में जवान आईईडी की चपेट (IED explosion) में आ गए।

ब्लास्ट के चलते हेड कांस्टेबल थलेंद्र कुमार नायक शहीद हो गए। जबकि एक अन्य कांस्टेबल कमल ठाकुर घायल बताया जा रहा है। गांव के अंतिम घर के पास पुल से पहले ही नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था।

जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाऐ गये कई आईईडीओ को बरामत कर जवानों ने निष्क्रिय किया गया।

Exit mobile version