BIG BREAKING: भीषण सड़क हादसा: कंटेनर का ब्रेक फेल, दो गाडिय़ों को ठोकते हुए होटल में घुसा 10 की मौत…


धुले। Mumbai-Agra Highway: मुंबई-आगरा राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कंटेनर का ब्रेक फेल होने से दो वाहनों को उड़ाते हुए एक होटल में जा घुसा। इस भयानक हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर बाइपास पर हुआ। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।

आगरा से मुंबई की ओर आ रहे 14 पहिया कंटेनर का अचानक ब्रेक फेल हो गया और कंटेनर ने अपने आगे चल रही दो गाडिय़ों पर ठोकते हुए सड़क के बगल में स्थित होटल में जा घुस गया। मिली जानकारी के अनुसार इस भयानक हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच हादसे की खबर सुनते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। साथ ही शिरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Exit mobile version