BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ कांग्रेस का “भरोसे का घोषणा पत्र” जारी, धान की कीमत अब 3200, 200 यूनिट बिजली फ्रि, गैस सिलेंडर पर 500..

‘भरोसे का घोषणापत्र’ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने किया लॉन्च

रायपुर/नवप्रदेश। cg congress manifesto: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनाव 2023 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र का नाम भरोसे का घोषणा पत्र रखा है। इस बार कांग्रेस की सरकार 3200 रुपए किवंटल में धान खरीदेगी, किसानों का कर्जा माफ होगा। सहित 20 वादे किए है।

कांग्रेस की सरकार भरोसे की सरकार है। जो कहते है सो करते है। पिछली बार हमारी सरकार बनी और पहली ही कैबिनेट में किसानों के ऋण माफ किए। ये भरोसे की बात होती है। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपए हमने माफ किए।

कांग्रेस ने ये वादे किए….

कांग्रेस ने 17 घोषणाएं की है

कांग्रेस ने अलग-अलग मंच से 17 घोषणाएं की है। जिसमें किसानों के लिए कर्ज माफी, गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और 10 लाख तक मुफ्त इलाज जैसी घोषणाएं हैं।

Exit mobile version