Site icon Navpradesh

Big Accident in J&K : सड़क से फिसल करनाला में गिरी टाटा सूमो, 8 लोगों की मौत

Big Accident in J&K: Tata Sumo fell off the road in Karnala, 8 people died

Big Accident in J&K

किश्तवाड़। Big Accident in J&K : किश्तवाड़ जिले में मड़वा उपमंडल के अरसयार में टाटा सूमो वाहन खाई में गिरने से चार युवतियों, चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। किश्तवाड़ जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा बुधवार देर शाम हुआ। 2007 मॉडल की टाटा सूमो खाई में गिरने के बाद दरिया में समा गई। सुरक्षा बलों और स्थानीय लोग जब वाहन तक पहुंचे तो सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिनय से युरदु जा रही वर्ष 2007 मॉडल की टाटा सूमो (जेके14ए-7482) अलसयार इलाके में पहुंचने पर हादसे का शिकार हो गई। सड़क से टाटा सूमो सीधे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने वाहन को खाई में गिरते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन फानन लोग भी बचाव कार्य के लिए खाई में उतर गए। कुछ समय बाद सुरक्षाबल भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरने के दौरान उसमें बैठे यात्री छिटक कर गिर गए थे। सभी को मौके पर मृत पाया गया। 

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी मड़वा पहुंचा दिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने पर किश्तवाड़ से कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूर्व मंत्री सुनील शर्मा के अनुसार वाहन दरिया में समा गया है। मृतकों में एक भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल है। जिला उपायुक्त डॉ. देवांश यादव ने बताया कि आठ शव निकाले गए हैं। किसी और के होने की आशंका को देखते (Big Accident in J&K) हुए सुरक्षा बलों के जवान और पुलिस तलाशी अभियान चला रहे हैं।

मृतकों के नाम

1. मोहम्मद अमीन पुत्र गुलाम मुस्तफा शेख निवासी चेंजर मड़वा
2. चालक उमर गनी पुत्र अब्दुल गनी शाह निवासी नवा पाची मड़वा।
3. मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद रमजान हजाम निवासी कदरना मड़वा।
4. अफाक अहमद पुत्र बशीर अहमद हजाम निवासी निवासी ठचना दच्छन।
5. सफूरा बानो पुत्री गुलाम रसूल निवासी अंजर मड़वा
6. मुजामिला बानो पुत्री जहूर अहमद मलिक निवासी युरदु मड़वा
7. आसिया बानो पुत्री मोहम्मद युनुस निवासी युरदु मड़वा।
8. मोसिना पुत्री गुलाम रसू निवासी अंजर मड़वा।

Exit mobile version