Site icon Navpradesh

Big Accident: 9 लोगों की मौके पर ही मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल…

BREAKING: Horrific accident: 9 people died on the spot, many seriously injured…

Horrific accident

-ऑटो में सवार थे 15 लोग, अज्ञात वाहन मारी टक्कर

लखीसराय। Big Accident: बिहार के लखीसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। एक भयानक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरचुरी भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहारुरा गांव की है। बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भीषण हादसा लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहारुरा गांव के पास हुआ।

एक ऑटो में 15 लोग सवार थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। मृतकों में 8 लोग मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये सभी लोग कैटरर्स का काम करते थे, जो काम के बाद सिकंदर से लखीसर आते थे।

मृतकों में ऑटो चालक मनोज कुमार, दीवाना कुमार, छोटू कुमार, रामू कुमार, अमित कुमार समेत 9 लोग शामिल हैं। ऑटो चालक मनोज जिले के महिसोना गांव का रहने वाला था। 5 घायलों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version