Site icon Navpradesh

Bhopal News : अवैध कालोनाईजरों की खैर नहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी जेल भेजने की चेतावनी

भोपाल, नवप्रदेश। अब तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त नजर आ रहे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का रुख अब प्रदेश के अवैध कालोनाईजरों की तरफ मुड़ गया है।

सोमवार को राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अवैध कालोनाईजरों के खिलाफ बोला कि अवैध कालोनी बनाने वालों को जेल भेजा जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में आयोजित नगर निगम माहापौर नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षदों के विशेष सम्मेलन के आयोजन में शामिल होने के लिए गए थे।

इस कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों को सौगात दी तो वहीं अवैध कालोनाईजरों पर सख्ती दिखाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोग अपने जीवन में मेहनत की गाड़ी कमाई से अपने सपनों का घर खरीदते हैं। लेकिन अवैध कालोनाईजर उनके सपनों को चकनाचूर कर देते हैं। अब ऐसे अवैध कालोनाईजरों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Exit mobile version