भिलाई नगर निगम ने इन 9 शख्सियतों को बनाया स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर

भिलाई/नवप्रदेश। भिलाई (bhilai nagar nigam) नगर निगम ने नवप्रदेश के प्रधान संपादक यशवंत धोटे (yashvant dhote) समेत विभिन्न क्षेत्रों की 9 शख्सियतों को स्वच्छता अभियान (swachhata abhiyan) का ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador) बनाया है। बुधवार को इसकी घोषणा भिलाई नगर निगम के महापौर देवेंद्र यादव ने की।

bhilai nagar nigam

धोटे (yashvant dhote) के अलावा भिलाई नगर निगम (bhilai nagar nigam) द्वारा जो आठ लोग स्वच्छ भारत अभियान (swachhata abhiyan) के तहत ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador) बनाए गए हैं, उनमें पूर्व ओलंपियन राजेंद्र प्रसाद, शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी संयज रूंगटा, उद्योगपति नीतीन गुप्ता, शिक्षा क्षेत्र से ही संजय ओझा, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, समाजसेवी आरएस शर्मा, संगीतज्ञ प्रभंजय चतुर्वेदी व लायंस क्लब की कोषाध्यक्ष व समाजसेवी राज कुमारी शामिल हैं। भिलाई में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने केे लिए ये नियुक्तियां की गई हैं।

Exit mobile version