Site icon Navpradesh

Bhent Mulakat : बागवान जब अपने बगिया को देखता हराभरा…पढ़ें चेहरे पर चमक का राज

Bhent Mulakat : When the gardener sees his garden green...read the secret of the glow on the face

Bhent Mulakat

रायपुर/नवप्रदेश। Bhent Mulakat : जब एक बागवान अपने बाग़ को फलता-फूलता देखता है, तो खुशी स्वाभाविक रूप से आती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे की खुशी इन दिनों ऐसा ही कुछ बयां कर रही है। भेंट मुलाक़ात के दौरान जब उनकी योजनाओं का जब जमीनी क्रियान्वय होते दिखता है तो चेहरे पर ऐसी ही संतुष्टि की हंसी आना भी स्वाभाविक हो जाता है।

किसान ने कहा- उन्हें वन अधिकार पत्र मिला 

कटकोना में किसान (Bhent Mulakat) राम लखन साहू ने कहा कि उसे 3.38 हेक्टेयर वन अधिकार पत्र मिला है। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार हम जैसे पिछड़े लोगों को वन अधिकार पत्र मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह सरकार सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। वन अधिकार पत्र पहली बार पिछड़े वर्ग के लोगों को भी दिया गया है।

एक के बाद एक सारे सपने हुए सच

CM बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम कटकोना में ग्राम नेवरी के किसान कल्याण सिंह ने उन्हें अपनी सफलता की कहानी खुद सुनाई। उन्होंने कहा कि उनके पास 50 एकड़ जमीन है। इस वर्ष उन्होंने 487 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है जिससे उन्हें 9 लाख 50 हजार रुपए मिला है। साथ ही राजीव गांधी किसान योजना अंतर्गत 1 लाख 88 हजार रुपए उसके खाते में आए। इससे उन्होंने मल्टीग्रेन थ्रेसर खरीदने का इरादा बनाया और मशीन खरीद भी लिया।

इसके साथ ही उन्होंने न्याय योजना से मिले पैसा और समर्थन मूल्य से मिले पैसे से जेसीबी मशीन खरीदने का सपना भी पूरा किया। साथ ही अपने बिटिया को रायपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला भी दिलाया। किसान कल्याण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह किसानों के हित के लिए कदम उठाए हैं उससे हम जैसे किसानों का हौसला बढ़ा है, अब हम खेती किसानी से ब्यवसाय धंधे की तरफ बढ़ रहे हैं और अतिरिक्त आय का साधन जुटा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को किसानों के लिए संचालित योजनाओं के (Bhent Mulakat) लिए बधाई दी और आभार भी प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि- इस कमाई से बहू के लिए जरूर कुछ ले लेना।।
किसान ने मुस्कुराते हुए कहा -जी जरूर

ग्राम कटकोना ब्लॉक खड़गवाँ में घोषणा

1. कटकोना मुख्य मार्ग से पहाड़पारा तथा पहाड़पारा से करी छापर तक पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा।

2. कटकोना धान उपार्जन केंद्र में नये खाद गोदाम का निर्माण किया जायेगा।

3. खड़गवॉ में नये स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की जायेगी।

4. छोटे कलुआ में बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

5. ग्राम पंचायत कौड़ीमार से पैनारी मार्ग पर पुल का निर्माण किया जायेगा।

6. चिरमिरी में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जायेगी।

7. ग्राम पंचायत फुनगा से बेलबहरा मार्ग में पुल का निर्माण किया जायेगा।

8. चिरमिरी में नवीन इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा

Exit mobile version